Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojna 2026: हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियों एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग द्वारा ‘डॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना’ वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के तहत राज्य के अनुसूचित जाति (SC), विमुक्त जाति, घुमन्तू, अर्ध-घुमन्तू, टपरीवास, पिछड़ा वर्ग (BC-A & BC-B) और सामान्य वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए ₹8,000 से लेकर ₹12,000 प्रतिवर्ष तक की छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 रखी गई है।
सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियों एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग, हरियाणा
लाभार्थी श्रेणी
SC, BC-A, BC-B, विमुक्त जाति, टपरीवास एवं सामान्य श्रेणी के छात्र
छात्रवृत्ति राशि
₹8,000 से ₹12,000 प्रतिवर्ष (कोर्स अनुसार)
आवेदक की आय सीमा
वार्षिक आय ₹4.00 लाख से अधिक न हो
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन (Saral Haryana Portal)
आवेदन तिथि
17.08.2026 से 30.11.2026
ऑफिशियल पोर्टल
saralharyana.gov.in / sewa.haryana.gov.in
Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojna 2026 का मुख्य उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और सामान्य वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन प्रदान करना है, ताकि गरीब और मेधावी छात्र पैसे की कमी के बिना अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकें।
Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojna 2026 पात्रता एवं शर्तें
हरियाणा का मूल निवासी: आवेदक विद्यार्थी हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी (Domicile) होना चाहिए।
पारिवारिक आय सीमा: आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय ₹4.00 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
फैमिली आईडी (PPP): विद्यार्थी का परिवार पहचान पत्र (Family ID) से लिंक होना अनिवार्य है।
शैक्षणिक योग्यता (प्रतिशतता): आधार कक्षा (10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन) में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त किए हों।
Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojna 2026 छात्रवृत्ति की दरें व न्यूनतम अंक
इस योजना के तहत छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थी की श्रेणी (Category), निवास स्थान (शहरी/ग्रामीण) और पाठ्यक्रम के आधार पर तय की जाती है। विस्तृत विवरण नीचे दी गई तालिकाओं (Tables) में देखें:
1. मैट्रिक (10th Pass) के आधार पर (11वीं व सभी डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स के प्रथम वर्ष हेतु)
श्रेणी / वर्ग (Category)
न्यूनतम अंक (शहरी)
न्यूनतम अंक (ग्रामीण)
छात्रवृत्ति दर (प्रतिवर्ष)
अनुसूचित जाति / विमुक्त / टपरीवास / घुमन्तू
60%
70%
₹8,000/-
पिछड़ा वर्ग ब्लॉक ‘ए’ (BC-A)
60%
70%
₹8,000/-
पिछड़ा वर्ग ब्लॉक ‘बी’ (BC-B) एवं अन्य (General)
80%
75%
₹8,000/-
2. बारहवीं पास (12th Pass) के आधार पर (ग्रेजुएशन / डिप्लोमा के प्रथम वर्ष हेतु – केवल SC श्रेणी)
पाठ्यक्रम का नाम
न्यूनतम अंक (शहरी)
न्यूनतम अंक (ग्रामीण)
छात्रवृत्ति दर (प्रतिवर्ष)
आर्ट्स (Arts) Stream
70%
75%
₹8,000/-
कॉमर्स / साइंस / सभी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स
70%
75%
₹9,000/-
इंजीनियरिंग एवं अन्य तकनीकी/व्यावसायिक कोर्स
70%
75%
₹10,000/-
मेडिकल तथा अलाइड कोर्सेज (MBBS, BDS आदि)
70%
75%
₹11,000/-
3. ग्रेजुएशन (Graduation Pass) के आधार पर (पोस्ट ग्रेजुएशन के प्रथम वर्ष हेतु – केवल SC श्रेणी)
पाठ्यक्रम का नाम
न्यूनतम अंक (शहरी)
न्यूनतम अंक (ग्रामीण)
छात्रवृत्ति दर (प्रतिवर्ष)
आर्ट्स / कॉमर्स / साइंस (PG Courses)
60%
65%
₹9,000/-
इंजीनियरिंग एवं अन्य तकनीकी/व्यावसायिक कोर्स (PG)
60%
65%
₹11,000/-
मेडिकल तथा अलाइड कोर्सेज (PG)
60%
65%
₹12,000/-
Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojna 2026 आवश्यक दस्तावेज
परिवार पहचान पत्र (Family ID)
आवेदक का आधार कार्ड
हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र (Domicile)
जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
आय प्रमाण पत्र (Income Certificate – 4 लाख रुपये से कम)
10वीं / 12वीं / स्नातक की मार्कशीट
वर्तमान कक्षा/कोर्स में दाखिले की फीस रसीद (ID Card / Admission Slip)
बैंक खाता पासबुक (आधार से लिंक)
मोबाइल नंबर एवं पासपोर्ट साइज फोटो
How to Apply Online for Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojna 2026