RRB NTPC Graduate Level Answer Key 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल आंसर की जारी, यहाँ से तुरंत करें चेक

RRB NTPC Graduate Level Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी स्टेज-2 परीक्षा के लिए आंसर की 15 जुलाई 2026 को जारी कर दी है। आपको बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन 10 जुलाई 2026 को किया गया था। इस परीक्षा की एग्जाम सिटी 30 जून को और एडमिट कार्ड 6 जुलाई 2026 को जारी किए गए थे। परीक्षा संपन्न होने के बाद आज बोर्ड द्वारा इसकी प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर की जांच कर सकते हैं।

RRB NTPC Graduate Level Answer Key 2026 Overview

Recruitment OrganizationRailway Recruitment Board (RRB)
Exam NameRRB NTPC Graduate Level (CEN-06/2025)
Advt No.CEN-06/2025
Vacancies5810 Posts
Job LocationAll India
Exam ModeOnline CBT
CBT Stage-II Exam Date10 July 2026
CBT-II Exam City Released30 June 2026
CBT-II Answer Key Release Date15 July 2026
Official Websiterrbcdg.gov.in

RRB NTPC Graduate Level Answer Key 2026 Latest News

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के तहत कुल 5810 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसमें गुड्स ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे विभिन्न पद शामिल हैं। इसके सीबीटी स्टेज-1 का रिजल्ट 11 जून 2026 को घोषित किया गया था, जिसके बाद सफल उम्मीदवारों के लिए सीबीटी स्टेज-2 परीक्षा का आयोजन 10 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक ऑनलाइन माध्यम से किया गया था।

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट आज 15 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है। इसके साथ ही आंसर की नोटिस भी आधिकारिक तौर पर लाइव हो गया है। अभ्यर्थी आज से ही अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रेलवे के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं और किसी भी संदेहास्पद उत्तर के खिलाफ आपत्ति (Objection) भी दर्ज करा सकते हैं।

How to Download RRB NTPC Graduate Level Answer Key 2026

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको होमपेज पर दिए गए “RRB NTPC Graduate Level CBT-II Answer Key 2026” के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर अभ्यर्थी को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि) की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है।
  • सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद कैंडिडेट डैशबोर्ड में आंसर की और रिस्पॉन्स शीट के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इससे आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा की आंसर की आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अब अभ्यर्थी को अपनी आंसर की और प्रतिक्रियाओं की जांच करनी है और फिर इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।

RRB NTPC Graduate Level Answer Key 2026 Important Links

RRB NTPC CBT-II Answer Key LinkClick Here
RRB NTPC CBT-II Answer Key NoticeDownload here
Official Websiterrb.indianrailways.gov.in
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram