RRB JE Answer Key 2026: रेलवे जूनियर इंजीनियर टियर-2 परीक्षा की आंसर की जारी, यहाँ से करें चेक

RRB JE Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डीएमएस और सीएमए पदों के लिए आयोजित CBT स्टेज-II परीक्षा की आंसर की 10 जुलाई 2026 को रात 09:00 बजे आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। आपको बता दें कि RRB JE CBT-II परीक्षा का सफल आयोजन 02 जुलाई 2026 को किया गया था। इस परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप 22 जून 2026 को और एडमिट कार्ड 28 जून 2026 को जारी किए गए थे। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB JE Answer Key 2026 Overview

Recruitment OrganizationRailway Recruitment Board (RRB)
Exam NameJunior Engineer (JE) CBT-II Exam 2026
Advt No.CEN-05/2025
Vacancies2585 Posts (Increased)
Job LocationAll India
Exam ModeOnline CBT (Stage-II)
CBT-II Exam Date02 July 2026
RRB JE CBT-II Answer Key Date10 July 2026 (09:00 PM)
Official Websiterrbcdg.gov.in

RRB JE Answer Key 2026 Latest News

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा यह भर्ती जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक (DMS) और रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक (CMA) के कुल 2585 बढ़े हुए पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए स्टेज-I (CBT-I) परीक्षा का आयोजन फरवरी 2026 में किया गया था, जिसका परिणाम 13 मई 2026 को घोषित हुआ था। इसके बाद सफल उम्मीदवारों के लिए CBT स्टेज-II परीक्षा 02 जुलाई 2026 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

रेलवे बोर्ड द्वारा तय समय सीमा के अनुसार 10 जुलाई 2026 को रात 9 बजे परीक्षा की आंसर की और ऑब्जेक्शन लिंक लाइव कर दिया गया है। यदि किसी छात्र को बोर्ड द्वारा जारी उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वे निर्धारित शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।

How to Download RRB JE Answer Key 2026

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या अपने संबंधित क्षेत्रीय रेलवे बोर्ड (RRB) की वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर सक्रिय लिंक्स में “CEN-05/2025 (JE) – Click Here to View CBT-II Question Paper, Responses and Keys” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
  • क्रेडेंशियल्स भरने के बाद ‘Login’ बटन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन होते ही आपकी स्क्रीन पर RRB JE CBT-II की रिस्पॉन्स शीट और आंसर की दिखाई दे जाएगी।
  • अब आप अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।

RRB JE Answer Key 2026 Important Links

RRB JE CBT-II Exam Date02 July 2026
RRB JE CBT-II Answer Key 2026Download Here
Official Websiteindianrailways.gov.in
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram