Indian Army Sports Quota Recruitment 2026: इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास करें आवेदन

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026: भारतीय सेना ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स कोटा के तहत डायरेक्ट एंट्री हवलदार एवं नायब सूबेदार भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों से ऑफलाइन माध्यम में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र भरकर 10 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे तक रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं।

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationIndian Army
Recruitment NameDirect Entry Havildar & Naib Subedar (Sports) Recruitment
Intake Series06/2026
Post NameHavildar (Sports), Naib Subedar (Sports)
VacanciesNot Disclosed
Job LocationAll India
Mode of ApplyOffline (Registered Post Only)
Application Form Filling Date10 June 2026 to 10 July 2026
Official Websitejoinindianarmy.nic.in

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 Vacancy Details

भारतीय सेना द्वारा स्पोर्ट्स कोटा के तहत हवलदार (स्पोर्ट्स) एवं नायब सूबेदार (स्पोर्ट्स) के पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या नोटिफिकेशन में जारी नहीं की गई है।

Post NameVacancy
Havildar (Sports)Not Disclosed
Naib Subedar (Sports)Not Disclosed
TotalNot Disclosed

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 Important Dates

इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के लिए ऑफलाइन आवेदन 10 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे निर्धारित की गई है। भर्ती ट्रायल की तिथि बाद में आधिकारिक रूप से घोषित की जाएगी।

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 Application Fee

इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी एवं दिव्यांग सभी उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 17.5 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 30 सितंबर 2001 से 1 अक्टूबर 2008 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होना चाहिए।

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 Educational Qualification

Post NameVacancyQualification
Havildar / Naib Subedar (Sports)Not Disclosed10th Pass + Outstanding Sportsperson

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 Selection Process

इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन खेल उपलब्धियों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, भर्ती ट्रायल, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, स्किल टेस्ट, मेडिकल परीक्षण तथा अंतिम मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

How to Apply Indian Army Sports Quota Recruitment 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करके आवेदन पत्र का प्रिंट A4 साइज पेपर पर निकालें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र संलग्न करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर एवं अंगूठे का निशान निर्धारित स्थान पर लगाएं।
  • पूर्ण आवेदन पत्र केवल Registered Post के माध्यम से निर्धारित पते पर भेजें।
  • सुनिश्चित करें कि आवेदन 10 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे तक Army Sports Control Board में पहुंच जाए।

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026 Important Links

Start Offline Application Form10 June 2026
Last Date Application Form10 July 2026 (05:00 PM)
Application FormClick Here
Official NotificationDownload Here
Official Websitejoinindianarmy.nic.in
Check All Latest Jobsiharyana.in

“`

Join WhatsApp Join Telegram