Haryana HTET Admit Card 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक तिथि और एडमिट कार्ड जारी

Haryana HTET Admit Card 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET-2025) की आधिकारिक परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित कर दी गई है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, HTET-2025 परीक्षा का आयोजन 04 जुलाई 2026 और 05 जुलाई 2026 को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी योग्य उम्मीदवार आज 01 जुलाई 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) डाउनलोड कर सकते हैं।

Haryana HTET Admit Card 2026 Overview

OrganizationBoard of School Education Haryana (HBSE)
Exam NameHaryana Teacher Eligibility Test (HTET) 2025
Exam LevelPRT (Level-1), TGT (Level-2), PGT (Level-3)
Application ModeOnline
Starting Date24 December 2025
Last Date05 January 2026
Correction Date04-05 January 2026
Admit Card Release Date01 July 2026
Official Exam Date04-05 July 2026
Exam ModeOffline (Pen & Paper)
Official Websitebseh.org.in

Haryana HTET Admit Card 2026 Latest News

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET-2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2025 से शुरू की गई थी। बोर्ड द्वारा आवेदन फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने के लिए उम्मीदवारों को 05 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया था, जो कि आवेदन करने की अंतिम तिथि थी।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 का आयोजन दिनांक 04.07.2026 (शनिवार) व 05.07.2026 (रविवार) को करवाया जा रहा है। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र आज दिनांक 01.07.2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की Center Copy और Candidate Copy दोनों का अलग-अलग कलर प्रिंटआउट (Colour Printout) लेकर जाना अनिवार्य है। इसके साथ ही, ऑनलाइन आवेदन के समय पंजीकृत कराया गया मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र भी साथ लाना होगा। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा जांच, मेटल डिटेक्टर से तलाशी और बायोमेट्रिक औपचारिकताएं समय पर पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे 10 मिनट पहले पहुंचना होगा। महिला अभ्यर्थियों को बिंदी, सिंदूर व मंगलसूत्र पहनने की तथा सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक प्रतीक ले जाने की अनुमति रहेगी, जबकि अन्य सभी प्रकार के गहने और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

How to Download Haryana HTET Admit Card 2026

  • सबसे पहले बोर्ड ऑफ स्कूल Education हरियाणा (HBSE) की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए “HTET-2025 Admit Card Download” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या / आवेदन आई० डी० संख्या और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपने प्रवेश पत्र का कलर प्रिंटआउट निकालें, उस पर पंजीकरण के समय अपलोड की गई रंगीन फोटो लगाएं और किसी राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) से सत्यापित करवाकर ही परीक्षा केंद्र पर जाएं।

Haryana HTET Admit Card 2026 Important Links

HTET Official Exam Dates04-05 July 2026
HTET Admit Card Download LinkClick Here
Official Websitebseh.org.in
Check All Latest Jobsiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram