DSSSB Recruitment Advt 03/2026: डीएसएसएसबी भर्ती का 1979 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

DSSSB Recruitment Advt 03/2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत विभिन्न ग्रुप बी एवं ग्रुप सी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 1979 पदों पर योग्य महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट (यदि लागू हो), दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी।

DSSSB Recruitment Advt 03/2026 Overview

Recruitment OrganizationDelhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB)
Advertisement No.03/2026
Post NameVarious Group B & Group C Posts
Vacancies1979 Posts
Job LocationDelhi
Job TypePermanent
Mode of ApplyOnline
Application Form Filling Date16 June 2026 to 15 July 2026
Official Websitedsssb.delhi.gov.in

DSSSB Recruitment Advt 03/2026 Vacancy Details

डीएसएसएसबी द्वारा विभिन्न विभागों में कुल 1979 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, स्पेशल एजुकेटर, आईटी असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, लिफ्ट ऑपरेटर एवं अन्य पद शामिल हैं।

पोस्ट कोडपद का नाम (Post Name)कुल पद (Total)
21/26जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बायोलॉजी)6
22/26जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बैलिस्टिक)2
23/26जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री)10
28/26जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (साइबर फॉरेंसिक)5
34/26आई.टी. असिस्टेंट, ग्रेड-A125
35/26फिटर ग्रेड-II36
38/26सब स्टेशन अप्रेंटिस37
39/26डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट, ग्रेड ‘A’21
41/26टीजीटी (TGT) – कंप्यूटर साइंस675
42/26डोमेस्टिक साइंस Teacher129
43/26टीजीटी (TGT) – स्पेशल एजुकेशन टीचर163
44/26स्पेशल एजुकेटर – प्राइमरी450

DSSSB Recruitment Advt 03/2026 Important Dates

डीएसएसएसबी भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 1 जून 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है।

EventDate
Notification Release Date01 June 2026
Online Application Start Date16 June 2026
Last Date to Apply Online15 July 2026 (11:59 PM)

DSSSB Recruitment Advt 03/2026 Application Fee

डीएसएसएसबी भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक एवं सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹100/-
SC / ST / PH / ESM₹0/-
All Category Female₹0/-
Payment ModeOnline

DSSSB Recruitment Advt 03/2026 Age Limit

इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना 15 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

पोस्ट कोड (Post Code)पद का नाम (Name of the Post)विभाग का नाम (Department)मूल आयु सीमा (General / UR)** PDF
21/26 से 31/26जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (JSA – विभिन्न विंग)फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL)18 से 27 वर्ष
34/26आई.टी. असिस्टेंट, ग्रेड-Aदिल्ली कृषि विपणन बोर्ड (DAMB)27 वर्ष से कम
35/26फिटर ग्रेड-IIदिल्ली जल बोर्ड (DJB)18 से 27 वर्ष
38/26सब स्टेशन अप्रेंटिसदिल्ली जल बोर्ड (DJB)18 से 27 वर्ष
39/26डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट, ग्रेड ‘A’दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड (DAMB)18 से 30 वर्ष
41/26ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) – कंप्यूटर साइंसशिक्षा निदेशालय (DoE)30 वर्ष से अधिक नहीं
42/26डोमेस्टिक साइंस टीचरशिक्षा निदेशालय (DoE)30 वर्ष से अधिक नहीं
43/26टीजीटी (TGT) – स्पेशल एजुकेशन टीचरशिक्षा निदेशालय (DoE)30 वर्ष से अधिक नहीं
44/26स्पेशल एजुकेटर – प्राइमरीस्थानीय निकाय / शिक्षा निदेशालय30 वर्ष से अधिक नहीं

DSSSB Recruitment Advt 03/2026 Educational Qualification

डीएसएसएसबी भर्ती 2026 के विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बी.एड., बी.टेक., एमसीए एवं संबंधित विषय में मास्टर डिग्री तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी पद अनुसार विस्तृत योग्यता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

पोस्ट कोड (Post Code)पद का नाम (Post Name)आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Essential Qualification)** PDF
21/26जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बायोलॉजी)प्राणीशास्त्र (Zoology) / वनस्पति विज्ञान (Botany) / फॉरेंसिक साइंस / लाइफ साइंस / माइक्रोबायोलॉजी में मास्टर डिग्री (ग्रेजुएशन में बॉटनी/जूलॉजी होना अनिवार्य) या बायोटेक में B.E./B.Tech।
22/26जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बैलिस्टिक)भौतिकी (Physics) / गणित / एप्लाइड मैथमेटिक्स / फॉरेंसिक साइंस (फिजिक्स या मैथ्स के साथ) में मास्टर डिग्री।
23/26जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री)रसायन विज्ञान (Chemistry) / टॉक्सिकोलॉजी / बायोकेमिस्ट्री / फॉरेंसिक साइंस (केमिस्ट्री के साथ) में मास्टर डिग्री।
28/26जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (साइबर फॉरेंसिक)कंप्यूटर साइंस (CS) / आई.टी. / कंप्यूटर एप्लीकेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स स्पेशलाइजेशन के साथ फिजिक्स में मास्टर डिग्री या CS/IT/ECE में B.E./B.Tech।
34/26आई.टी. असिस्टेंट, ग्रेड-A12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य। साथ ही कंप्यूटर पर डेटा एंट्री के लिए 8000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति होना आवश्यक है।
39/26डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट, ग्रेड ‘A’कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर एप्लीकेशन / आईटी में डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है।
41/26टीजीटी (TGT) – कंप्यूटर साइंसBCA या कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन (तीनों वर्ष मुख्य विषय के रूप में) या BE/B.Tech (CS/IT) या किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ DOEACC से ‘A’ लेवल कोर्स।
43/26टीजीटी (TGT) – स्पेशल एजुकेशन टीचरग्रेजुएशन (स्नातक) के साथ स्पेशल एजुकेशन में B.Ed या सामान्य B.Ed के साथ स्पेशल एजुकेशन में दो साल का डिप्लोमा/Post Graduate Professional Diploma।
44/26स्पेशल एजुकेटर – प्राइमरी12वीं पास और दिव्यांगता के किसी भी क्षेत्र में दो वर्षीय D.Ed (स्पेशल एजुकेशन) या समकक्ष डिप्लोमा। इसके साथ ही CTET (प्राइमरी स्टेज) पास होना और RCI में पंजीकरण अनिवार्य है।

DSSSB Recruitment Advt 03/2026 Selection Process

डीएसएसएसबी भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जा सकता है। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी।

  • Written Examination
  • Skill Test (If Applicable)
  • Document Verification
  • Medical Examination

How to Apply DSSSB Recruitment Advt 03/2026

  • सबसे पहले डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर Recruitment/Advertisement Section में जाएं।
  • DSSSB Advt. 03/2026 Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्रता जांच लें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें एवं फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

DSSSB Recruitment Advt 03/2026 Important Links

Start DSSSB Recruitment 2026 Form16 June 2026
Last Date Online Application Form15 July 2026
Apply OnlineApply feom here
Official NotificationDownload Here
Official Websitedsssb.delhi.gov.in
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram