CBLU UG Admission 2026: चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी में यूजी, इंटीग्रेटेड एवं प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी
CBLU UG Admission 2026: चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी (CBLU), भिवानी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न यूजी, इंटीग्रेटेड एवं प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स एवं स्वर्ण जयंती यूनिवर्सिटी कॉलेज (SJUC) में विभिन्न कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CBLU UG Admission 2026 के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ईएसएम, एफएफ एवं हरियाणा से बाहर के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क 400 रुपए रखा गया है जबकि हरियाणा राज्य के एससी, एसटी, बीसी, पीडब्ल्यूबीडी एवं अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Category
Application Fee
General / EWS / ESM / FF / Outside Haryana
₹400/-
SC / ST / BC / PwBD (Haryana)
₹100/-
Payment Mode
Online Mode
CBLU UG Admission 2026 Documents Required
10वीं कक्षा प्रमाण पत्र
12वीं कक्षा की मार्कशीट
चरित्र प्रमाण पत्र
आरक्षित श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
फैमिली आईडी (PPP)
पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर
एंटी रैगिंग अंडरटेकिंग
CBLU UG Admission 2026 Course Details
Course Name
Seats
Annual Fee
Eligibility
B.Tech CSE
60
₹71540
10+2 PCM
BCA
60
₹26740
10+2 Pass
BCA AI & Cloud Computing
60
₹40400
10+2 Pass
BBA
60
₹26740
10+2 Pass
B.Com
60
₹18740
10+2 Commerce
B.Com Data Analytics
60
₹26740
10+2 Pass
BA
80
₹8740
10+2 Pass
BA Hons English
40
₹12740
10+2 Pass
BA Hons Economics
40
₹12740
10+2 Pass
B.Sc Non Medical
60
₹12740
10+2 PCM
B.Sc Medical
60
₹12740
10+2 PCB
B.Sc Biotechnology
40
₹18740
10+2 PCB
B.Sc Chemistry
40
₹12740
10+2 PCM/PCB
BMLT
30
₹56740
10+2 PCB
BPES
50
₹18740
10+2 Pass
Integrated MBA
60
₹40400
10+2 Pass
Integrated B.Sc-M.Sc Mathematics
30
₹12900
10+2 Mathematics
Integrated Law Course
60
₹40400
10+2 Pass
CBLU UG Admission 2026 Selection Process
CBLU UG Admission 2026 में अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, मेरिट, प्रवेश परीक्षा, इंटरव्यू अथवा इंटरैक्शन के आधार पर किया जाएगा। चयन के बाद दस्तावेज सत्यापन एवं फीस जमा करनी होगी।
How to Apply CBLU UG Admission 2026
सबसे पहले अभ्यर्थी को CBLU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
इसके बाद Admission Portal पर क्लिक करना है।
फिर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरना है।
सभी आवश्यक दस्तावेज, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
अपनी श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना है।
अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लेना है।