CTET September 2026 Notification: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) सितंबर 2026 परीक्षा के 22वें संस्करण का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, CTET September 2026 की लिखित परीक्षा को स्थगित (Postponed) कर दिया गया है और ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को 25 अगस्त से 01 सितंबर 2026 तक पुन: खोल (Reopen) दिया गया है। जो अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5 (Paper-I) और कक्षा 6 से 8 (Paper-II) तक शिक्षक बनना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सीटीईटी सितंबर 2026 नोटिफिकेशन मई 2026 में जारी किया गया था। अब CBSE ने इसके लिए आवेदन पोर्टल को पुनः चालू कर दिया है। अभ्यर्थी 25 अगस्त से 01 सितंबर 2026 तक फिर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की नई तारीख जल्द ही बोर्ड द्वारा घोषित की जाएगी।
Event
Date
Notification Release Date
08 May 2026
Online Application Start Date
11 May 2026
Last Date to Apply (Phase 1)
10 June 2026 (11:59 PM)
Correction Window
15 June to 18 June 2026
Reopen Apply Start Date
25 August 2026
Reopen Apply Last Date
01 September 2026
CTET Written Exam Date
Postponed (Update Soon)
Result Declaration
To Be Announced
CTET September 2026 Notification Application Fee
सीटीईटी सितंबर 2026 परीक्षा के लिए सामान्य एवं ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए केवल एक पेपर हेतु आवेदन शुल्क 1000 रुपए और दोनों पेपर हेतु 1200 रुपए रखा गया है। एससी, एसटी एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए केवल एक पेपर हेतु 500 रुपए और दोनों पेपर हेतु 600 रुपए निर्धारित है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
Category
Only Paper I or II
Both Paper I & II
General / OBC (NCL)
Rs. 1000/-
Rs. 1200/-
SC / ST / Differently Abled Person
Rs. 500/-
Rs. 600/-
CTET September 2026 Notification Eligibility Details
Post Name
Qualification
Primary Teacher (PRT) Level-I
12th Pass + Diploma in Education (D.Ed.)/ JBT
Secondary Teacher (TGT) Level-II
Graduate + Degree in Education (B.Ed/ B.El.Ed)
CTET September 2026 Notification Exam Pattern
सीटीईटी परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार (MCQs) के होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट रहेगी।
Paper I Exam Pattern (Classes I to V)
Subject
Questions
Marks
Child Development and Pedagogy
30
30
Mathematics
30
30
Environmental Studies
30
30
Language I
30
30
Language II
30
30
Total
150
150
Paper II Exam Pattern (Classes VI to VIII)
Subject
Questions
Marks
Child Development & Pedagogy
30
30
Mathematics & Science OR Social Studies/Social Science
60
60
Language I
30
30
Language II
30
30
Total
150
150
How to Apply Online for CTET September 2026 Notification
सबसे पहले अभ्यर्थी को CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना है।
इसके बाद होम पेज पर “Apply Online” वाले लिंक पर क्लिक करें।
अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
अपनी कैटेगरी अनुसार ऑनलाइन मोड में शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।