Haryana CET Group C Biometric Verification Admit Card 2026: हरियाणा सीईटी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन एडमिट कार्ड जारी

Haryana CET Group C Biometric Verification Admit Card 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा CET ग्रुप C परीक्षा 2025 के ऐसे अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की जा रही है जिनका बायोमेट्रिक कैप्चर CET परीक्षा के दौरान पूरा नहीं हो पाया था। आयोग द्वारा इन अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन 11 मई 2026 से आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना BV Admit Card आधिकारिक पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और CET लॉगिन पर भी शेड्यूल की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

Haryana CET Group C Biometric Verification Admit Card 2026 Overview

Recruitment OrganizationHaryana Staff Selection Commission (HSSC)
Exam NameCommon Eligibility Test (Group-C) Exam 2025
Advt No.01/2025
Exam Date26-27 July 2025
Result Date05 December 2025
Detailed Result16 April 2026
Biometric Verification Start Date11 May 2026
BV Admit Card Release Date07 May 2026
Exam ModeOffline (OMR Based)
Official Websitehssc.gov.in

Haryana CET Group C Biometric Verification Admit Card 2026 Latest News

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार CET ग्रुप C परीक्षा 2025 के दौरान कुछ अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक कैप्चर पूरा नहीं हो पाया था। ऐसे सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन 11 मई 2026 से शुरू किया जाएगा। आयोग द्वारा पहले चरण में केवल 6 दिनों का शेड्यूल जारी किया जाएगा इसके बाद अगला शेड्यूल जारी किया जाएगा। CET ग्रुप C भर्ती का नोटिफिकेशन 27 मई 2025 को जारी किया गया था जबकि ऑनलाइन आवेदन 28 मई से 14 जून 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। इसके बाद CET ग्रुप C परीक्षा का आयोजन 26 और 27 जुलाई 2025 को किया गया था।

सभी संबंधित अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर सूचना भेजी जाएगी और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का शेड्यूल उनके CET लॉगिन में भी दिखाई देगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और अपने लॉगिन को चेक करते रहें।

How to Download Haryana CET Group C Biometric Verification Admit Card 2026

  • सबसे पहले HSSC CET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद CET Group C Biometric Verification Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना है।
  • इसके बाद BV Admit Card आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी चेक करनी है।
  • अंत में एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

Haryana CET Group C Biometric Verification Admit Card 2026 Important Links

Biometric Verification Start Date11 May 2026
Download Biometric Verification Admit CardClick Here
Biometric Verification NoticeClick Here
Official Websitehssc.gov.in
Check All Latest Jobswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram