Bank of Baroda Sports Quota Clerk Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा स्पोर्ट्स कोटा क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Bank of Baroda Sports Quota Clerk Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत क्लर्क (Customer Service Associate) के 30 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए योग्य महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा स्पोर्ट्स कोटा क्लर्क भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 21 अप्रैल 2026 को जारी हुआ है और ऑनलाइन आवेदन 22 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 12 मई 2026 तक भरे जाएंगे।

Bank of Baroda Sports Quota Clerk Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationBank of Baroda (BOB)
Post NameCustomer Service Associate (Clerk)
Advt No.BOB/HRM/REC/ADVT/2026/09
Vacancies30 (Male-24, Female-6)
Salary/ Pay Scale₹24,050 – ₹64,480
Job LocationAll India
Mode of ApplyOnline
Application Form Filling Date22 April 2026 to 12 May 2026
Official Websitebankofbaroda.bank.in

Bank of Baroda Sports Quota Clerk Recruitment 2026 Vacancy Details

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा स्पोर्ट्स कोटा के तहत क्लर्क के कुल 30 पदों पर योग्य खिलाड़ियों की भर्ती की जाएगी।

Sport DisciplineLocationGenderVacancies
CricketDelhiMale4
CricketMumbaiMale5
KabaddiMumbaiMale6
KabaddiMumbaiFemale5
Table TennisChennaiMale1
Table TennisMumbaiFemale1
FootballMumbaiMale8
Total30

Bank of Baroda Sports Quota Clerk Recruitment 2026 Important Dates

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पोर्ट्स कोटा क्लर्क भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 अप्रैल 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 12 मई 2026 है जबकि फील्ड ट्रायल की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

Bank of Baroda Sports Quota Clerk Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए रखा गया है जबकि एससी, एसटी, महिला एवं ईएसएम अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

Bank of Baroda Sports Quota Clerk Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा 20 से 28 वर्ष तक रखी गई है। आयु सीमा की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी तथा आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Bank of Baroda Sports Quota Clerk Recruitment 2026 Educational Qualification

Post NameQualification
Clerk (Sports Quota)Graduate + Sportsperson

Bank of Baroda Sports Quota Clerk Recruitment 2026 Selection Process

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पोर्ट्स कोटा क्लर्क भर्ती 2026 में सबसे पहले अभ्यर्थियों को उनकी पात्रता एवं खेल उपलब्धियों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का फील्ड ट्रायल आयोजित किया जाएगा और अंतिम चयन फील्ड ट्रायल में प्रदर्शन एवं कुल योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

How to Apply Bank of Baroda Sports Quota Clerk Recruitment 2026

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद Careers सेक्शन में Current Opportunities पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Bank of Baroda Sports Quota Clerk Recruitment 2026 Important Links

Start Form22 April 2026
Last Date Apply12 May 2026
Apply OnlineClick Here
Official NotificationDownload PDF
Official Websitebankofbaroda.bank.in
Check All Latest Jobswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram