CRPF Tradesman Recruitment 2026: सीआरपीएफ ट्रेड्समैन भर्ती का 9175 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

CRPF Tradesman Recruitment 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांस्टेबल (टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन) के 9175 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत योग्य महिला और पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। CRPF ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है।

CRPF Tradesman Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationCentral Reserve Police Force (CRPF)
Post NameConstable (Technical & Tradesmen)
Total Vacancies9175 Posts
Salary/ Pay Scale₹21,700 – ₹69,100 (Level-3)
Job LocationAll India
Mode of ApplyOnline
Notification Date08 April 2026
Application Form Date20 April 2026 to 19 May 2026
Official Websiterect.crpf.gov.in

CRPF Tradesman Recruitment 2026 Vacancy Details

CRPF द्वारा कांस्टेबल (टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन) के कुल 9175 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती विभिन्न ट्रेड्स जैसे ड्राइवर, मोटर मैकेनिक, कुक, नाई, दर्जी, धोबी, सफाई कर्मचारी आदि के लिए आयोजित की जा रही है।

Post NameVacancy
Constable (Technical & Tradesmen)9175
Total9175

CRPF Tradesman Recruitment 2026 Important Dates

CRPF ट्रेड्समैन भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 8 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026 रखी गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन फॉर्म भर दें।

CRPF Tradesman Recruitment 2026 Application Fee

CRPF ट्रेड्समैन भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस (पुरुष) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है जबकि एससी, एसटी, महिला एवं भूतपूर्व सैनिक (ESM) के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

CRPF Tradesman Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष रखी गई है, जबकि ड्राइवर पद के लिए 21 से 27 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

CRPF Tradesman Recruitment 2026 Educational Qualification

Post/TradeQualification
Driver10th Pass + Heavy Driving License
Motor Mechanic10th Pass + ITI + Experience
Other Trades10th Pass + Trade Knowledge
Pioneer Wing10th Pass + Experience / ITI

CRPF Tradesman Recruitment 2026 Selection Process

CRPF ट्रेड्समैन भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा जिसमें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं। अंतिम चयन CBT के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

How to Apply CRPF Tradesman Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को CRPF की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है।
  • अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करना है और रजिस्ट्रेशन करना है।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

CRPF Tradesman Recruitment 2026 Important Links

Start CRPF Tradesman Form20 April 2026
Last Date Application19 May 2026
Apply OnlineClick Here
Official NotificationDownload PDF
Official Websiterect.crpf.gov.in
Check All Latest Jobswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram